पल्लवी और मनप्रीत के पर्चे खारिज होने पर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनी मानसी सिंह, मनाई खुशी

पल्लवी और मनप्रीत के पर्चे खारिज होने पर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनी मानसी सिंह, मनाई खुशी
पीलीभीत। ब्लाक प्रमुख पद के उपचुनाव में निर्दलीय दावेदारों के नामांकन पत्र निरस्त हो गए। इसपर भाजपा प्रत्याशी मानसी सिंह को निरविरोध पूरनपुर का ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। सूचना मिलने पर समर्थकों ने फूल मालाए डालकर उनका स्वागत किया गया। डीएम ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को प्रमाण पत्र दिया।
पूरनपुर ब्लाक प्रमुख कमलेश्वरी देवी के निधन के बाद ब्लाक प्रमुखी सीट रिक्त हो गई थी। 11 माह पहले रिक्त हुई क्षेत्र पंचायत सीट पर उपचुनाव कराया गया था। इसमे कमलेश्वरी देवी के पुत्र अंशुमान दीक्षित ने जीत दर्ज की थी। ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव की घोषणा हुई तो भाजपा से मानसी सिंह पत्नी अपूर्व सिंह को भाजपा का टिकट दिया गया था। जिसके विरोध में पूर्व ब्लॉक मनप्रीत कौर पत्नी अतेंद्र पाल सिंह व तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख की पुत्रवधू पल्लवी दीक्षित ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन के कुछ देर बाद मनप्रीत कौर ने राजनीतिक दबाव के चलते अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। जबकि पल्लवी दीक्षित ने नामांकन वापस नही लिया। उनको मनाने के लिए देर शाम तक भाजपा के कई लोग डिटे रहे है। लेकिन वात नही बन सकी। बुधवार को नाम वापसी का दिन था। जंहा दोनों पूर्व ब्लॉक प्रमुखों के पर्चे जांच में गलत पाएंगे। जिस पर दोनो के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। जिससे मानसी सिंह को निरविरोध पूरनपुर का ब्लाक प्रमुख चुना गया। हांलाकि उनका निरविरोध चुना जाना तय माना जा रहा था। निरविरोध की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई। ढोल नगाडे बजाकर खुशी मनाई। फूल मालाएं डालकर स्वागत किया गया। इस दौरान गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार,पूरनपुर विधायक बाबराम पासवान, ब्लाक प्रमुख पति निरविकार सिंह (अपूर्व सिंह) वीरेन्द्र प्रताप सिंह ध्रुव, कौशल वाजपेयी,पोथीराम कुशवाहा,राम निवास शर्मा, सीपी सक्सेना,मिलाप सिंह,विपिन सिंह, अनुपम, नरेश पाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।